मास्टर चाबी से 6 मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

मास्टर चाबी से 6 मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

*शातिर मास्टर बदमाश मास्टर चाबी से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार*

मास्टर चाबी से 6 मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

परीक्षार्थियों की एक्टिवा की डिक्की खोलकर मोबाइल एवं नगदी रुपये चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चोरी का खुलासा, 6 मोबाइल, सोने का लॉकेट, 17 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल व मास्टर चाबियां जप्त

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर जबलपुर/ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माढोताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। परीक्षार्थियों की खड़ी गाड़ियों की डिक्की खोलकर मोबाइल एवं नगदी रुपये चुराने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

प्रतीक उर्फ गोलू सोनी पिता रामयुधिष्ठर सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी मानस बिहार कालोनी लमती, थाना विजयनगर

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुए सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकड़े गए अपराधियों से सघन पूछताछ, उनकी गुजर-बसर की जांच तथा घटित चोरी, लूट एवं नकबजनी के प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूके की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया था।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल संभाग भगत सिंह गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इस शातिर बदमाश को दबोचा गया।

घटना का विवरण

थाना माढोताल में दिनांक 24-9-26 को प्राची भोसले उम्र 29 वर्ष निवासी समदड़िया कालोनी सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सहायक कृषि यंत्री नरसिंहपुर में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर पदस्थ है। दिनांक 24-9-26 को इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड टीसीए आईओएन लेब की परीक्षा देने ग्लोबल कॉलेज आई थी। उसका पेपर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक था।

उसने अपना मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी व सोने का लॉकेट अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख दिये थे और पेपर देने कॉलेज चली गई थी। शाम को पेपर देकर वापस अपनी एक्टिवा के पास आई और डिक्की खोलकर देखा तो उसका मोबाइल व सोने का लॉकेट गायब था। साथ ही अन्य परीक्षार्थियों की डिक्की से भी मोबाइल, नगदी रुपये, एटीएम कार्ड आदि गायब थे। कोई अज्ञात चोर खड़ी गाड़ियों की डिक्की खोलकर मोबाइल, नगदी रुपये आदि चोरी कर ले गया था।

रिपोर्ट पर थाना माढोताल में अपराध क्रमांक 814/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिरों को लगाया गया। मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुए प्रतीक उर्फ गोलू सोनी पिता रामयुधिष्ठर सोनी उम्र 38 साल निवासी मानस बिहार कालोनी लमती थाना विजयनगर को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला

आरोपी ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी पल्सर से ग्लोबल कॉलेज के पास पहुंचा तथा मास्टर चाबियों से 8-10 खड़ी गाड़ियों को खोलने का प्रयास किया, जिनमें से 5-6 गाड़ियों के लॉक खुल गये। इनमें रखे 6 मोबाइल, एक सोने जैसा लॉकेट, कुछ एटीएम कार्ड एवं नगद 7 हजार 500 रुपये चुरा लिया तथा चुराए गए एटीएम कार्ड के माध्यम से एटीएम से नगद 10 हजार रुपये निकाल लिये थे। चुराए हुए रुपयों में से 500 रुपये खर्च कर दिये, शेष बचे नगद रुपये एवं चुराए हुए मोबाइल घर में अपने पलंग के अंदर छिपाकर रखे हैं।

बरामदगी का विवरण

आरोपी की निशानदेही पर घर में छिपाकर रखे चुराए हुए 6 मोबाइल, एक सोने जैसे धातु का लॉकेट व नगद 17,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर क्रमांक एमपी 20 एमएच 9483 एवं मास्टर चाबियां (जिससे गाड़ी की डिक्की खोलता था) जप्त करते हुए आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी आदि के कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय भूमिका

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ने तथा चुराए हुए मोबाइल, जेवर एवं नगदी रुपये जप्त करने में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:

थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में:

· उप निरीक्षक विजय पुष्पकार· सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला· प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डेय· मुनीम मर्सकोले

· सचिन मेहरा· आरक्षक विनय सिंह· राहुल· कुनाल यादव

· निकेश

· थाना विजय नगर में पदस्थ आरक्षक रूपेश· विनीत उपमन्यु