पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, पति और उसके साथी फरार, तलाश जारी - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, पति और उसके साथी फरार, तलाश जारी

*हत्या की योजना टक्कर मारकर बनाई, जांच में हुआ खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार*

पत्नी की हत्या की साजिश में टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट, सड़क दुर्घटना का दिया गया था स्वरूप 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, पति और उसके साथी फरार, तलाश जारी

 घटना की शुरुआत: डायल 112 पर मिली सूचना

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर/ दिनांक 04/09/2026 को रात करीब 9:15 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हटेपुर रानीताल के बीच पुलिया के पास मेन रोड सड़क किनारे एक लड़की मृत हालत में पड़ी है। उसके बाजू में लाल रंग की स्कूटी भी पड़ी थी, जिसका नंबर एमपी 20 जेड आर 4113 है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की शिनाख्त के प्रयास किए, जिस पर मृतिका की पहचान कविता चौधरी पति प्रयास पांडे, उम्र 31 वर्ष, निवासी आमाहिनौता, भेड़ाघाट के रूप में हुई।

 शुरुआती जांच: पहले लगा सड़क दुर्घटना

पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए सूचनाकर्ता अभिषेक पटेल की सूचना पर मर्ग क्रमांक 76/26 कायम कर जांच में लिया गया। घटना स्थल निरीक्षण एवं आए तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत होने पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 634/26 धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


🕵️ जांच में खुलासा: हत्या की साजिश थी


विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं मुखबिरों को लगाया गया। जांच में घटना संदेहास्पद प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटना की गहन जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किए जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री सूर्याकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीमति पूजा उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक राजेश धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।


🎯 तकनीकी साक्ष्यों ने खोली पोल


विवेचना में मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही:


· विक्रम चौधरी पिता हक्कू चौधरी, उम्र 30 वर्ष

· रामजी चौधरी पिता स्व. राजेश चौधरी, उम्र 22 वर्ष

· करिया उर्फ धनीराम चौधरी पिता स्व. रमेश चौधरी, उम्र 21 वर्ष

  (सभी निवासी चौधरी मोहल्ला, थाना पाटन)


को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई।


 पूछताछ में सामने आई हैरान करने वाली साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि:

 कविता चौधरी के पति प्रयास पांडे से मानसिंह लोधी ने करीब एक माह पहले मिलवाया था।

 प्रयास पांडे द्वारा अपनी पत्नी कविता चौधरी की हत्या करने की योजना बनाकर किराए से पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 6961 को किराएनामा लेकर उपलब्ध कराया गया।

· गुमराह करने के हिसाब से पिकअप वाहन को यहां-वहां किराए पर चलाते रहना बताया।

· प्रयास पांडे द्वारा अपनी पत्नी की स्कूटी एमपी 20 जेड आर 4113 को चौधरी मोहल्ला पाटन लाकर पहचान कराई गई कि स्कूटी लाल रंग की है व लाइट सफेद है।

· घटना दिनांक के एक दिन पहले प्रयास पांडे द्वारा कचहरी पाटन में अपने ऑफिस में तीनों को बुलाकर हत्या करने की योजना बनाकर खर्चे के पैसे देकर बोला गया कि घटना करने के बाद कोई संपर्क नहीं करना है।


🚨 योजना अनुसार अंजाम


योजना अनुसार घटना दिनांक 04/09/2026 को घटनास्थल हटेपुर रानीताल पुलिया के पास रुककर तीनों शराब पीते रहे और शराब खत्म होने पर शराब की बोतल पुलिया के पास फेंक दी।


रात करीब 8:45 से 9:00 बजे के आसपास कविता चौधरी अपनी स्कूटी से आते दिखी, जिसके पिकअप वाहन के आगे जाते ही विक्रम द्वारा पिकअप वाहन चलाकर कविता की स्कूटी में पीछे से टक्कर दिया गया, जिससे कविता वाहन सहित गिर गई।


तभी करिया उर्फ धनीराम व रामजी चौधरी द्वारा वाहन से नीचे उतरकर स्कूटी अलग कर विक्रम से बोला गया कि "अब गाड़ी का चका कविता के सिर पर चढ़ा दो"। विक्रम द्वारा पिकअप वाहन का चका कविता चौधरी के सिर पर चढ़ाने से मौके पर ही कविता की मृत्यु हो गई।


📦 जब्ती एवं गिरफ्तारी


आरोपी विक्रम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन व आरोपी रामजी चौधरी, आरोपी करिया उर्फ धनीराम चौधरी से उनके मोबाइल व नगद 1100 रुपये जप्त करते हुए तीनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।


अन्य दो आरोपी प्रयास पांडे व मानसिंह लोधी की तलाश जारी है।

 उल्लेखनीय भूमिका

अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी पाटन श्रीमति पूजा उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नुनसर उनि राजेश धुर्वे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी, सुशील त्रिपाठी, आरक्षक देवेन्द्र, अनुराग, राघवेन्द्र, अनीष, संजय, प्रदीप, राजा, धन्नजय, विनय, विजय तथा साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

· पत्नी की हत्या के लिए पति ने रची साजिश

· पिकअप से टक्कर मारकर बनाया सड़क दुर्घटना का स्वरूप

· गिरफ्तार आरोपियों ने खोला राज

· मुख्य साजिशकर्ता पति समेत दो फरार, तलाश जारी