संस्कारधानी से दूसरे शहर माता रानी रवाना, स्टेशन पर जय माता रानी के नारों से गूंजा पूरा परिसर - Bhaskar Crime

Breaking

संस्कारधानी से दूसरे शहर माता रानी रवाना, स्टेशन पर जय माता रानी के नारों से गूंजा पूरा परिसर

*संस्कारधानी से दूसरे शहर माता रानी रवाना, स्टेशन पर जय माता रानी के नारों से गूंजा पूरा परिसर*

*संस्कारधानी की मूर्तिकला को देशभर में मिल रही पहचान उसी श्रद्धा और समर्पण से करते हैं 

 *मां दुर्गा की प्रतिमाओं के लिए 6 महीने पहले ही शुरू हो जाता है निर्माण*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर से मां भवानी का भावुक दृश्य देखने को मिला रहा है इस दौरान जबलपुर स्टेशन पर मां भवानी को दूसरे शहर ले जाएं जा रहा है, तो पूरा स्टेशन परिसर "जय माता रानी" के नारों से गूंज उठा

 संस्कारधानी की संस्कार प्रतिमा अब पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। यहां के मूर्तिकारों की कारीगरी और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्यता ऐसी है कि समितियां त्योहार से करीब 6 महीने पहले ही मूर्तियों का ऑर्डर दे देती हैं।

जबलपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार अपने पूरे परिवार के साथ दिन-रात मेहनत कर मां का स्वरूप देने में जुट जाते हैं। यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसमें कुछ पूर्वजों द्वारा शुरू किए गए इस काम को आज भी उसी श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलने के कारण इस बार भी यहां बड़ी संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें अन्य शहरों में भेजा जा रहा है। जबलपुर की मूर्तिकला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यहां के कलाकारों की कला और परिश्रम की भी बड़ी पहचान है।