कलेक्टर और निगम आयुक्त ने कठौंदा के अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों तथा फटाका बाजार का किया निरीक्षण - Bhaskar Crime

Breaking

कलेक्टर और निगम आयुक्त ने कठौंदा के अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों तथा फटाका बाजार का किया निरीक्षण

*कलेक्टर और निगम आयुक्त ने फटाका बाजार का किया निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया*

कठौंदा में स्वच्छता पार्क, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और एसटीपी का जायजा लिया

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कठौंदा स्थित स्वच्छता पार्क, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण, अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन तथा सीवेज उपचार की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संयंत्रों के संचालन और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फटाका बाजार में दुकानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा और नगर निगम आयुक्त ने फटाका बाजार पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में लगे अग्निशमन यंत्रों (आग बुझाने के यंत्र) का निरीक्षण किया और उनकी कार्यशीलता की जांच की। साथ ही दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने फटाका बाजार में सुरक्षा मानकों के पालन, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

· कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कठौंदा स्थित चार प्रमुख संयंत्रों का किया निरीक्षण

· स्वच्छता पार्क, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और एसटीपी का जायजा लिया

· ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण और सीवेज उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली

· फटाका बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्रों की जांच की

· दुकानदारों को साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए

· नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित