माता रानी का पहला विसर्जन हनुमान ताल में धूमधाम विधायक के द्वारा क्रेन से विसर्जन हुआ
भक्तों ने "जय माता रानी" के नारों के साथ दी भावभीनी विदाई
नवरात्रि के नौ दिनों का समापन, विसर्जन का सिलसिला रात भर जारी रहने की संभावना
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर आज हनुमानताल नवरात्रि के 9 दिन के पूजा-अर्चना के बाद माता रानी की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। इस क्रम में माता रानी का पहला विसर्जन हनुमान ताल में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ स्थानीय समितियों के द्वारा आयोजित इस विसर्जन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। हनुमानलाल थाना के सामने स्थित तालाब पर विधायक (उत्तर मध्य) अभिलाष पांडे के द्वारा क्रेन के माध्यम से पहला माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का संगम
विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र "जय माता रानी", "जय कारों" के नारों से गूंज उठा। भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ माता रानी को विदाई देने पहुंचे थे। मौके पर ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तिमय गीतों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा।
नौ दिनों की पूजा का समापन
बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आज नौवें दिन के बाद माता रानी को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो देर रात तक चलता रहेगा। विसर्जन कार्यक्रम में क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न हुआ।
