*नवरात्रि पर्व पर कलेक्टर और एसपी ने रातभर शहर का पैदल भ्रमण किया*
कानून व्यवस्था का जायजा लिया,अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने देर रात संयुक्त रूप से जबलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस
भ्रमण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा समग्र सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवमी में रात भर चली महाआरती और पूजा अर्चना चलीअधिकारियों को सतर्कता और समन्वय के निर्देश
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सतत निगरानी जारी
जबलपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

