हेलमेट एवं सीट बेल्ट के कला निकेतन पालीटेक्निक कालेज मे यातायात का विशेष प्रषिक्षण - Bhaskar Crime

Breaking

हेलमेट एवं सीट बेल्ट के कला निकेतन पालीटेक्निक कालेज मे यातायात का विशेष प्रषिक्षण

*हेलमेट एवं सीट बेल्ट के कला निकेतन पालीटेक्निक कालेज मे यातायात का विशेष प्रषिक्षण*

विशेष अभियान,पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों और कर्मचारी को दी गई यातायात नियमों की ट्रेनिंग

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर एक विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्ष सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेष तिवारी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में यातायात के तीनों थानों द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

अब तक 34 चालान, 12,400 रुपये का समन शुल्क वसूला

अभियान के दौरान अब तक बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले कुल 34 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए गए हैं और उनसे 12,400 रुपये का समन शुल्क प्राप्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कला निकेतन पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण शिविर

इसी क्रम में कला निकेतन पॉलिटेक्निक कॉलेज, में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कला निकेतन पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य डॉ.आरसी पांडे ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेष तिवारी एवं यातायात निरीक्षक रोहित तिवारी ने छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को यातायात संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों को बताई हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्ता

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही युवाओं को बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों से भी अवगत कराया गया।

यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों (ट्रैफिक सिग्नल्स) आदि के बारे में विस्तृत समझाइश दी गई, ताकि युवा पीढ़ी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बने और दूसरों को भी प्रेरित करे।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने और अपनी तथा दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।