कलेक्टर और SP के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दशहरा तक चलेगा अभियान - Bhaskar Crime

Breaking

कलेक्टर और SP के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दशहरा तक चलेगा अभियान

नवदुर्गा और दशहरा पर्व पर पुलिस का सख्त एक्शन

संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर SIT की नजर,असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर और SP के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दशहरा तक चलेगा अभियान

जबलपुर: नवदुर्गा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जबलपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशों पर पुलिस कंट्रोल रूम से एसटीएफ (SIT) पुलिस बल द्वारा हनुमानताल ,गोहलपुर, घमापुर, बेलबाग 'ओमती  धार्मिक मंदिर और दुर्गा पांडाल पर शहर और ग्रामीण के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर रहेगी नजर

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार आज से दशहरा पर्व तक शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

SIT बल करेगा शहर में गश्त

एसटीएफ पुलिस बल शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में गश्त करेगा। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और दशहरा मैदानों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

शांतिपूर्ण त्योहार के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर और एसपी के संयुक्त निर्देशों पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

· कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और SP संपत उपाध्याय के निर्देश पर SIT का एक्शन

· आज से दशहरा तक संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर निगरानी

· असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर

· शहर के सभी क्षेत्रों में SIT बल तैनात

· शांतिपूर्ण त्योहार के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद