20 जुआड़ियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ते हुए कुल 34 हजार 970 रुपये जब्त किए। - Bhaskar Crime

Breaking

20 जुआड़ियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ते हुए कुल 34 हजार 970 रुपये जब्त किए।

*20 जुआड़ी दबोचे, 45 हजार से ज्यादा जब्त दो थाना क्षेत्र की बड़ी करवाई*

*थाना कटंगी: बल्ब की रोशनी में ताश पर हार-जीत का दांव, 17 पकड़े*

*थाना सिहोरा: तालाब के पास गोल घेरे में जुआ, 3 गिरफ्तार*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। इसी निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी पटन  लोकेश डाबर तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री मोहंती मरावी के मार्गदर्शन में थाना कटंगी एवं सिहोरा की टीम ने 20 जुआड़ियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ते हुए कुल 34 हजार 970 रुपये जब्त किए।

थाना कटंगी: बल्ब की रोशनी में ताश पर हार-जीत का दांव, 17 पकड़े

थाना कटंगी में 11 नवंबर 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहला में विष्णु सिंह लोधी के भूसा वाले कमरे के सामने बल्ब की रोशनी में कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर ग्राम मोहला में मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां 52 ताश पत्तों पर रुपये-पैसों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेलते 17 लोग दिखे। घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर सभी ने अपने नाम सोनू सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र पाठक, मुकुल यादव, गोलू उर्फ देवी सिंह लोधी, धनेश जैन, अमान सिंह लोधी, अरुण कुशवाहा, निखिल गर्ग, सरदार सिंह लोधी, मगन सिंह, भूरे सिंह, विष्णु सिंह लोधी, रामप्रताप गर्ग, गंभीर सिंह, देशराज सिंह और अनार सिंह लोधी बताए। जुआड़ियों के कब्जे से 23,560 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जब्त करते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


उल्लेखनीय भूमिका: जुआड़ियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक (उनि) रामभुवन कोल, आरक्षक गीतेश, आरक्षक शुभम तथा रामभजन की सराहनीय भूमिका रही।

थाना सिहोरा: तालाब के पास गोल घेरे में जुआ, 3 गिरफ्तार

थाना सिहोरा में 10 नवंबर 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तालाब के पास ग्राम मोहसाम में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान तालाब के पास ग्राम मोहसाम में दबिश दी गई, जहां कुछ लोग गोल घेरा बनाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे, जो पुलिस को देखकर गिरते-पड़ते वहां से भागने लगे। घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम इकराम उल हक पिता जहीर उल हक उम्र 35 वर्ष निवासी कंदकली मोहल्ला सिहोरा, अब्दुल सातिक पिता अब्दुल अनीश उम्र 38 साल निवासी पठानी मोहल्ला सिहोरा और सफदर खान पिता अब्दुल रशीद खान उम्र 49 साल निवासी पठानी मोहल्ला सिहोरा थाना सिहोरा बताए। जुआड़ियों के पास एवं फड़ से कुल 11,410 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जब्त करते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका: जुआड़ियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक उमलेश तिवारी, आरक्षक शुभम तोमर, आरक्षक अमन सिंह तथा पुष्पेन्द्र धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।