लूटी गई कार बरामद सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित 5 लाख 17 हजार रुपये जब्त
सराफा एसोसिएशन ने जबलपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर /थाना अधारताल में 28 अक्टूबर 2026 को दीपक जैन (47 वर्ष) निवासी नुनहाई कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी आकाश सोनी के साथ कार एमपी 20 जेड एम 8311 से कटनी से वापस होकर खजरी खिरिया वायपास से गोहलपुर की ओर मुड़कर धर्मकांटा के सामने मेन रोड पर रात लगभग 1:30 बजे उतरे। आकाश कार की स्टेयरिंग सीट पर बैठा था, तभी एक्टिवा जैसी गाड़ी से तीन लड़के आए और रास्ता पूछने लगे। उनमें से 2 लड़के उतरे, एक ने कार की चाबी निकाल ली और दूसरे ने चाकू व छोटी बंदूक जैसी दिखाकर उन्हें कार से उतार दिया। फिर कार स्टार्ट करके उसे मोड़कर खजरी खिरिया वायपास की ओर ले गए। कार में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लगभग 5 लाख 17 हजार रुपये तथा मोबाइल सेल्समैन कंपनी का फोन था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1116/2026 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वायरलेस और टेलीफोन के माध्यम से प्रसारण करते हुए चेकिंग लगाई गई, नाकाबंदी कराई गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी कार एमपी 20 जेड एम 2311 जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रखे थे, कटंगी बाईपास कटंगी रोड पर पुल के नीचे छोड़कर मौके से भाग गए।
जबलपुर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से कार सहित लूटे गए जेवरात, नगदी और मोबाइल आदि जब्त किए जाने पर सराफा एसोसिएशन ने जबलपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए 16 नवंबर 2026 को सराफा एसोसिएशन के राजा सराफ और अन्य सदस्यों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती राजेश्वरी कौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोघलपुर श्री शशांक सिंह, थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, थाना अधारताल के उप निरीक्षक केशरीनंदन राय, उप निरीक्षक मदनलाल बिहुनिया, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, महेंद्र विष्ट, वेदप्रकाश, ब्रह्मदत्त तिवारी, आरक्षक मानवेंद्र, अंकुर मिश्रा, लीलेश झारिया, कंट्रोल रूम के उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह आर्मो, सहायक उप निरीक्षक (रेडियो) योगेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक (रेडियो) रामप्रकाश दुबे, प्रधान आरक्षक (रेडियो) आदित्य प्रताप, प्रधान आरक्षक पारस नाथ पाठक और साइबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।