पुरानी रंजिश पर किशोर की हत्या,6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया - Bhaskar Crime

Breaking

पुरानी रंजिश पर किशोर की हत्या,6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया

*पुरानी रंजिश पर किशोर की हत्या,6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया*

*सभी हाथ में चाकुओं से उसके साथी नौशाद को मारने लगे*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर/थाना हनुमानताल में 16 नवंबर 2026 को मोह. अशरफ खान (17 वर्ष) निवासी चारखंबा भूरे पहलवान का बाड़ा गोघलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर 2026 को वह और आशिक, फरहान, सियान और डी उर्फ नौशाद चारखंबा बारात घर के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी स्प्लेंडर मोटर से रेहान, फैजान और मेहराज आए और मोटर साइकिल से उतरे, तीनों चाकू लिए थे। तभी अक्कू, आमीन और जैनुल भी दौड़कर आए। सभी हाथ में चाकुओं से उसके साथी नौशाद को मारने लगे। चाकू लगने से नौशाद कुलिया की तरफ भागा, किंतु उक्त सभी लोगों ने नौशाद को कुलिया से पकड़कर घसीटते हुए चारखंबा बारात घर के नीचे शानू के कबाड़ खाने के सामने लेकर आए और सभी घेरकर नौशाद को चाकू से मारने लगे। वह दूर से देख रहा था। जैनुल ने चीप उठाकर नौशाद के सिर में पटक दिया और सभी बोले कि आज नौशाद से बदला लेना है, हत्या करना है। नौशाद बेहोश हो गया।

सभी ने सोचा कि नौशाद की मृत्यु हो गई है, तो सभी चाकू लहराते हुए बोले कि आज नौशाद की हत्या की है, अगर कोई कुछ बोलेगा तो उसकी भी हत्या करवा देंगे। नौशाद के भाई ने 2 माह पहले रेहान और जैनुल के साथ मारपीट की थी, तभी से जैनुल, रेहान और मेहराज से नौशाद की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर जैनुल, रेहान, आमीन, अक्कू, मेहराज, फैजान ने नौशाद को चाकू और चीप पटककर मारा तथा चाकू लहराते हुए धमकी देते हुए भाग गए।

वह और नूर मोह., तौहीद तथा नौशाद की अम्मी, भाई ई रिक्शा में डी उर्फ नौशाद को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद को मेडिकल कॉलेज रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने चेक कर नौशाद उर्फ डी (17 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर आरोपी रेहान, फैजान, आमीन, जैनुल, अक्कू अली और मेहराज के विरुद्ध धारा 103(1), 191(2), 191(3) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया।