फर्म कैशियर ने चेक से बैंक खातों से निकाले 7.50 लाख रुपये आरोपी को किया गिरफतार - Bhaskar Crime

Breaking

फर्म कैशियर ने चेक से बैंक खातों से निकाले 7.50 लाख रुपये आरोपी को किया गिरफतार

फर्म कैशियर ने परिजनों के हस्ताक्षरित चेक से बैंक खातों से निकाले 7.50 लाख रुपये

पुलिस ने दबोचा; पूरी रकम जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया भेजा जेल 

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। विक्रांत ग्रुप की फर्म में कैशियर के पद पर कार्यरत एक युवती ने फर्म मालिक और उनके परिवारजनों के हस्ताक्षरित चेकों का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न बैंक शाखाओं से कुल 7 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने चेक कन्फर्म करने के लिए फर्म मालिक की पत्नी को फोन किया। मदनमहल पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पूरी रकम जप्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

· खुशबू चौधरी (उम्र 24 वर्ष), निवासी रजा चौक, थाना हनुमानताल

घटना का विवरण

थाना मदनमहल में दिनांक 20-11-26 की देर रात्रि को विकास नेमा (उम्र 58 वर्ष), निवासी कमला गुप्ता अस्पताल के सामने, गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुराना बस स्टैंड, सुखेजा टावर के पास विक्रांत ग्रुप के नाम पर उनकी फर्म है और सुखेजा टावर के सेकंड फ्लोर पर उनका कार्यालय है, जहां कई कर्मचारी काम करते हैं।

खुशबू चौधरी लगभग 10 माह से उनके यहां कैशियर का काम कर रही थी। उसके पास फर्म मालिक, उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं फर्मों के हस्ताक्षरित चेक रखे रहते थे।

दिनांक 20-11-26 की दोपहर लगभग 12:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक, मदनमहल शाखा से फर्म मालिक की पत्नी मंजरी नेमा को चेक कन्फर्म करने के लिए फोन आया। वे बैंक पहुंचे, जहां बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका प्रजापति और अमित लोधी चेक भुगतान कराने आए हैं। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि उन्हें खुशबू चौधरी ने चेक देकर राशि भरकर कैश निकालने के लिए भेजा है और उसी दिन पंजाब नेशनल बैंक शाखा विजयनगर से 50 हजार रुपये निकालकर खुशबू को देने की बात कही।

पंजाब नेशनल बैंक मदनमहल शाखा के जो चेक लाए गए थे, उनमें फर्म मालिक की भाभी अनीता के खाते का 3 लाख रुपये और पत्नी मंजरी नेमा के खाते का 2 लाख 50 हजार रुपये का चेक शामिल था, जिन्हें वे निकाल नहीं पाए।

इस प्रकार की गई अमानत में ख्यानत

जांच में सामने आया कि खुशबू चौधरी ने अमानत में ख्यानत करते हुए विभिन्न बैंक शाखाओं से चेक भुगतान कराकर निम्नलिखित राशि निकाली:

बैंक शाखा खाताधारक निकाली गई राशि

पीएनबी शाखा विजयनगर भाभी अनीता नेमा 50,000 रुपये

पीएनबी शाखा अधारताल भाभी अनीता नेमा 50,000 रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन भाई विक्रांत नेमा 2,00,000 रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन पत्नी मंजरी नेमा 2,00,000 रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन बेटे अंश नेमा 2,50,000 रुपये

कुल  7,50,000 रुपये

इस प्रकार आरोपी ने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से चेक के माध्यम से कुल 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली। रिपोर्ट पर धारा 316(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित हुई टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मदनमहल श्री उमेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी

विवेचना के दौरान गठित टीम ने आरोपी खुशबू चौधरी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने विक्रांत ग्रुप फर्म के सदस्यों के हस्ताक्षरित चेक के माध्यम से बैंक खातों से निकाली गई राशि अपने घर में रखे होने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर 7 लाख 50 हजार रुपये जप्त किए गए। आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरुद्ध कराया गया।

उल्लेखनीय भूमिका

अमानत में ख्यानत करने वाली आरोपी को गिरफ्तार करने और राशि जप्त करने में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही:

· थाना प्रभारी मदनमहल श्री उमेश यादव

· सहायक उप निरीक्षक हल्के राम भलावी

· सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा

· महिला आरक्षक मंजरी

· महिला आरक्षक क्षमा विश्वकर्मा

· आरक्षक बालाराम

· आरक्षक सुधीर