*ट्रेनो,स्टेशन व आउटर में चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार*
*3 मोवाईल कुल कीमती 2 लाख 21 हजार 999 रूपए का बरामद करने मे सफलता मिली*
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान और आरोपियों की धरपकड़ आगे भी लगातार जारी रहेगी
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल/ग्वालियर: रेल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमती नीतू डावर और उप पुलिस अधीक्षक रेल ग्वालियर श्रीमती कीर्ति सिंह नरवरिया के निर्देशन में लगातार सघन चेकिंग और दबिश दी जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना जीआरपी ग्वालियर (बीजी) की टीम ने ट्रेनों, स्टेशनों और आउटर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 2 लाख 21 हजार 199 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी:
विकाश सिंह राजावत पिता महेन्द्र सिंह, उम्र 38 साल, निवासी टेनगुर, थाना नयागांव, जिला भिण्ड।
बरामदगी और अपराधों का विवरण:
थाना प्रभारी निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 18-11-2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से निम्नलिखित मशरुका (सामान) बरामद किया गया:
· अपक्र 1050/26, धारा 305(सी) बीएनएस: फरियादी रोहन सैनी (निवासी दिल्ली) का एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल, कीमत 22,000 रुपये।
· अपक्र 1051/26, धारा 305(सी) बीएनएस: फरियादी महिपाल सिंह (निवासी शाजापुर) का एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, कीमत 29,999 रुपये।
· इस्तगाशा क्रमांक 12/26, धारा 35(1) ई, 106 बीएनएसएस, 305(सी) बीएनएस: एक आईफोन, कीमत 1,70,000 रुपये, जिसे जप्त किया गया है।
कुल बरामदगी:
इस प्रकार थाना जीआरपी ग्वालियर (बीजी) की सूझ-बूझ और सतर्कता से की गई दबिश के दौरान आरोपी से विभिन्न कंपनियों के कुल 02 मोबाइल और 01 आईफोन सहित 2,21,199 रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।
सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर, प्रआर. 736 दिनेश शर्मा, प्रआर. 532 सदागोविंद, आर. 35 अभिषेक गुर्जर, आरपीएफ उनि अवतार सिंह और प्रआर. सुनील राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान और आरोपियों की धरपकड़ आगे भी लगातार जारी रहेगी। आम यात्रियों से अपील की जाती है कि वे रेल यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी कंट्रोल रूम दें।
