दो अज्ञात व्यक्तियों ने सोने-चांदी के जेवर लूटे: बुजुर्ग महिला से ठगी
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर/ थाना लॉर्डगंज 20 नवंबर 2026 को श्रीमती प्रेमबाई साहू (75 वर्ष, निवासी जगदीश मंदिर, गुप्ता कालोनी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रतिदिन की तरह वह सुबह पैदल गोलबजार घूमने गई थी। जैसे ही कृष्णा मेडिकल के आगे और महाकौशल स्कूल के बीच पहुंची, सामने से आ रहे 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे कहा कि "आपके बेटे के ऊपर बड़ा संकट आने वाला है" और पहने हुए सोना-चांदी उतारकर बैग में रखने को कहा।
उन्होंने दोनों के कहने पर पहने हुए सोने के बाला, मंगलसूत्र उतारकर अपने पर्स में रखा और पर्स थैले में रख लिया। दोनों ने कहा कि "थैला हमें देकर 10 कदम जय माता दी बोलते हुए चलो।" वह थैला देकर 10 कदम चली और पलटकर देखा तो दोनों वहां नहीं थे। अज्ञात दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए सोने के बाला एवं मंगलसूत्र पर्स में रखवाकर लेकर भाग गए। धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज।