शराब के लिए रुपए न देने पर मारपीट और चाकू से हमला कर घायल किया
![]() |
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर थाना पनागर 19 नवंबर 2026 की रात ऋषभ उपाध्याय (27 वर्ष, निवासी विद्यासागर वार्ड, पनागर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अंशिका ट्रेवल्स का काम देखता है। 19 नवंबर को वेलकम ढाबा से कैब की रिपेयरिंग का काम कराने के बाद होटल रघुवीर जा रहा था। शाम लगभग 7 बजे एमपी 20 वर्कशॉप के सामने पनागर पहुंचा।
वर्कशॉप में काम करने वाला राधे चौधरी उसके सामने चेतक स्कूटी से निकलते समय बोला कि "अंधा है, दिखाई नहीं देता है।" उसने कहा "ठीक से बात करो।" इसी बात पर राधे चौधरी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा और चाकू से हमला कर पीठ में चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
धारा 115(2), 119(1), 296(अ), 351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज। आरोपी की तलाश जारी।
