*डिलीवरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार पुलिस ने पार्सल समान के साथ किया गिरफतार*
*फरार दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, पार्सल सामग्री व 12 हजार रुपये नगद जब्त*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर/ घमापुर थाना पुलिस ने डेल्हीवेरी लिमिटेड कंपनी के पार्सल और नगदी लेकर फरार हुए दो डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पार्सल सामग्री और 12 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. यश महतो पिता स्व. सुनील महतो, उम्र 27 वर्ष, निवासी कृष्णा परिसर फ्लैट नंबर 224, फेस-2, थाना गढ़ा
2. शरद चौहान पिता स्व. श्री कमलेश चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, आकाशवाणी के सामने, कमरेता, थाना माढ़ोताल
घटना का विस्तृत विवरण
थाना घमापुर में दिनांक 14-11-26 को शुभम राय उम्र 30 वर्ष, निवासी सरकारी कुआं के पास घमापुर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह डेल्हीवेरी लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी की शाखा घमापुर में दिनांक 29-10-26 को यश महतो और शरद चौहान नाम के युवक काम करने आए थे। उसी दिन उन्हें कंपनी के कार्य और डिलीवरी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था।
दिनांक 30-10-26 को यश महतो और शरद चौहान को कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने हेतु दिए गए थे। दोनों दोपहर लगभग 3:30 बजे तक कंपनी के संपर्क में थे, लेकिन इसके बाद उनके मोबाइल नंबर बंद आने लगे। काफी प्रयास के बावजूद दोनों से संपर्क नहीं हो पाया।
यश महतो और शरद चौहान कंपनी के कुल 76 हजार 165 रुपये मूल्य के पार्सल और 18 हजार 700 रुपये नगदी लेकर बिना किसी सूचना के फरार हो गए। जिससे कंपनी को कुल 94 हजार 865 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 812/26 धारा 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने की गिरफ्तारी
घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
गठित टीम द्वारा पतासाजी कर दोनों संदेहियों को मुखबिर की सूचना पर कृष्णा कालोनी गढ़ा से पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः यश महतो पिता स्व. सुनील महतो उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णा परिसर फ्लैट नंबर 224 फेस-2 गढ़ा एवं शरद चौहान पिता स्व. श्री कमलेश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी आकाशवाणी के सामने कमरेता थाना माढ़ोताल बताए।
पूछताछ में दोनों ने डेल्हीवेरी लिमिटेड कंपनी के ऑफिस से पार्सल सामग्री और नगदी रुपये ले जाना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों के कब्जे से पार्सल सामग्री और नगदी 12 हजार रुपये जब्त किए गए, जबकि शेष रुपये खर्च करना बताया। आरोपियों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरुद्ध किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार कर पार्सल सामग्री और रुपये जब्त करने में थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी और आरक्षक कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।