पेट्रोल पम्प पर मारपीट एवं तोड़फोड़ के 4 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

पेट्रोल पम्प पर मारपीट एवं तोड़फोड़ के 4 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

*चौकी प्रभारी का एक्शन पेट्रोल पम्प पर मारपीट एवं तोड़फोड़ के 4 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार*

पुलिस ने 4 चाकू एवं बिना नम्बर की एक्टिवा किया जप्त

अपराधी प्रवृत्ति के आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज हैं गंभीर अपराध, पुलिस टीम की तत्परता से हुई कार्रवाई

विशेष रिपोर्टर जबलपुर। थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर क्षेत्र के सालीवाड़ा स्थित पेट्रोल पम्प पर फ्री में पेट्रोल भरने से इनकार करने पर युवकों से मारपीट, चाकू से हमला एवं पम्प के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 4 चाकू एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्टिवा भी जप्त की गई है।

घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब पेट्रोल पम्प पर कार्यरत अंशुल पटेल ने स्कूटी व मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों द्वारा बिना पैसे के पेट्रोल भरने की मांग ठुकराई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-ग्लौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोपी शुभम सेन ने चाकू से हमला कर अंशुल के दाहिने हाथ की उंगली एवं उसके साथी मुकुंदराव जाधव के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं उमेश पटेल व निहाल सेन ने पत्थर चला कर पेट्रोल पम्प ऑफिस की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। घटना के बाद सभी आरोपी बिना नम्बर की बेलेनो कार, स्कूटी व मोटरसाइकिल से गौर तिराहा की ओर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कटियाघाट शमशानघाट के पास दबिश दी गई, जहां से आरोपी प्रशांत पासी, शनि बढ़ेल, युसुफ तिर्की व शरद मेहतो को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने पेट्रोल पम्प पर मारपीट व तोड़फोड़ की घटना को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी प्रशांत पासी के विरुद्ध थाना गोराबाजार में अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 12 अपराध पूर्व में पंजीबद्ध हैं। वहीं शनि बढ़ेल के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत पृथक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, मुकेश पठारिया, देवेन्द्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक ओमनारायण, राकेश, कमलेश, आरक्षक शिवप्रसाद, राजेश की सराहनीय भूमिका रही।