6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद - Bhaskar Crime

Breaking

6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

*थाना गोहलपुर पुलिस की बड़ी सफलता,03 नकबजनी और 02 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा*


 *6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये की संपत्ति बरामद,एक एक्सिस वाहन और एक ई-रिक्शा जप्त किए हैं*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर, 06 फरवरी 2026: जबलपुर पुलिस के निर्देशन में थाना गोहलपुर की पुलिस टीम ने संपत्ति संबंधी अपराधों में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 03 नकबजनी (सूने मकान की चोरी) और 02 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक एक्सिस वाहन और एक ई-रिक्शा जप्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की पुख्ता पूछताछ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  रीतेश पाण्डे की अगुवाई वाली टीम ने यह कार्रवाई की।

घटनाओं का विवरण एवं गिरफ्तारी

घटना क्रमांक 1: 5 लाख के जेवरात की चोरी

· रिपोर्ट: दिनांक 06/02/26 को परवेज आलम ने बताया कि 05/02/26 को उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए।

· कार्रवाई: मुखबिर सूचना पर मोहम्मद अहफाज (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सोने की झुमकी, अंगूठी, लॉकेट और चांदी की पायल, बिछिया आदि जेवरात (लगभग 5 लाख मूल्य) बरामद हुए।

घटना क्रमांक 2: एक्सिस वाहन चोरी

· रिपोर्ट: सागर केवट की एक्सिस (MP 20 ZX 4728) दिनांक 30/01/26 को रूद्राक्ष बार के पास से चोरी हुई।

· कार्रवाई: मनु सिंह (55 वर्ष) को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। उसने चोरी स्वीकार की।

घटना क्रमांक 3: ई-रिक्शा चोरी

· रिपोर्ट: शेख तौसीब का ई-रिक्शा (MP 20 ZE 0210) दिनांक 28/01/26 को शासकीय अस्पताल के पास से चोरी हुआ।

· कार्रवाई: आरिफ अली (35 वर्ष) और सुल्तान खान (21 वर्ष) को ई-रिक्शा सहित पकड़ा गया।

घटना क्रमांक 4 एवं 5: पुरानी नकबजनी मामलों में सफलता

पुलिस ने दो पुराने मामलों (दिनांक 13/09/25 व 26/11/25 की सूने मकान की चोरी) में भी आरोपियों को पकड़ा। कालू अलावा (37 वर्ष) और संतोष अनारे उर्फ भाया (35 वर्ष) को धार जिले से गिरफ्तार किया गया। संतोष अनारे थाना बरगी के एक पुराने मामले में भी फरार चल रहा था।

उल्लेखनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना गोहलपुर की टीम के उप निरीक्षक अंबुज पांडे, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम राय सहित अन्य कर्मियों के साथ-साथ धार जिले के थाना टांडा प्रभारी श्री संजय रावत एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित मामलों में विधिवत अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।