*नरसिंह मंदिर में डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया - Bhaskar Crime

Breaking

*नरसिंह मंदिर में डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया

*नरसिंह मंदिर में डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर धर्मसभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित*

विशेष रिपोर्टर जबलपुर, / आज शास्त्री पुल स्थित नरसिंह मंदिर प्रांगण में गोलोकवासी जगद्गुरु परमपूज्य डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराज जी के पुण्य स्मरण के साथ श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस पावन अवसर पर धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को पूज्य जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामदेवाचार्य जी के जीवन दर्शन एवं समाज हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण रहा, जहाँ भक्तों ने कीर्तन एवं सत्संग में भाग लेकर इस अवसर को पवित्र बनाया।