*नगर निगम का सख्त अभियान, अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने की कार्रवाई जारी*
(नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल और नगर निगम अधिकारियों )
*सड़कों को मुक्त करने के लिए चलाया गया सघन अभियान, 7 हजार रुपये का चालान जारी*
विशेष रिपोर्टर जबलपुर/ शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त करने के लिए नगर निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की कार्य योजना के तहत आज नगर निगम टीम ने सघन कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 7 हजार रुपये का चालान किया तथा अवैध रूप से फुटपाथ व सड़कों पर रखी सामग्री जब्त किया गया
(नगर निगम मजिस्ट्रेट और नगर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा समान जप्त करते)
अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से के अनुसार, टीम ने इंदिरा मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक चलाए गए अभियान में कई हॉटस्पॉट्स पर कार्रवाई की। आई.टी.आई. चुंगी नाका पर एक टेंट हाउस के सार्वजनिक मार्ग अतिक्रमण को हटाया गया और संचालक पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, समदड़िया मोल सिविक सेंटर, छोटी लाइन वासु होटल क्षेत्र, रामपुर छापर और दंगल मैदान में बाउंड्रीवॉल निर्माण में बाधक ठेले-टपरों को हटाया गया।
यह कार्यवाही नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निगम का उद्देश्य शहर को पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त कर यातायात को सुगम बनाना है।