*अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन*
*24 घंटे में 50 से अधिक मामले दर्ज, भारी मात्रा में शराब जब्त*
विशेष रिपोर्टर कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। पिछले 24 घंटे में पुलिस न whereना सिर्फ तस्करों पर शिकंजा कसा, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की।
17 और 18 फरवरी को कोतवाली, विजयराघवगढ़, बरही, ढीमरखेड़ा और कुठला सहित कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई। इस दौरान कुल 50 से अधिक प्रकरण दर्ज करके आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करी पर हथौड़ा: 400 पाव देशी व 50 लीटर हाथ भट्टी जब्त
पुलिस टीमों ने गांवों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है:
· विजयराघवगढ़ थाना में सबसे अधिक 10 मामले दर्ज किए गए। संतोष चौधरी, रवि शिवहरे और बिहारी साहू सहित अन्य आरोपियों से 191 पाव देशी मदिरा और गोवा व्हिस्की बरामद हुई।
· बरही थाना में 6 मामलों में विमला सिंह और सोनेलाल से बड़ी खेप पकड़ी गई।
· स्लीमनाबाद में सुनील जायसवाल और सिया राम कोल से 57 पाव देशी शराब, वहीं संजेश सपेरा से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
· ढीमरखेड़ा में 5 मामलों में अरविंद साहू व अंगद कोल से 40 पाव देशी शराब और 15 लीटर कच्ची शराब मिली।
· माधवनगर व कुठला में महिला आरोपियों समेत कई तस्करों से हाथ भट्टी शराब बरामद की गई।
सार्वजनिक अड्डों पर पुलिस का शिकंजा (धारा 36-B)
कोतवाली पुलिस ने एसबीआई तिराहा, बरही रोड और सुभाष चौक जैसे चौराहों पर धरपकड़ अभियान चलाया। कौशिक ठाकुर, श्यामलाल रजक और मो. इमरान मंसूरी समेत कई लोगों को शराब पीते रंगे हाथों पकड़ा गया।
बहोरीबंद थाना ने आईटीआई रोड व जुगिया मैदान में दबिश देकर संदीप ठाकुर, नवल सिंह और राजकुमार चौधरी पर कार्रवाई की।
ठेले-दुकानों पर शराब पिलाने वालों पर प्रहार (धारा 36-C)
रंगनाथ नगर पुलिस ने बरगवां और मुडवारा शराब दुकान के पास अवैध रूप से ठेला लगाकर शराब पिलाने के आरोप में शरद कोल, दिलशेर खान और दयाल किशोर साहू को गिरफ्तार किया। इनके पास से डिस्पोजल गिलास, नमकीन और नगदी बरामद की गई।
एनकेजे पुलिस ने तिलक कॉलेज मोड़ पर अंडा ठेला लगाने वाले राजा निषाद को भी इसी धारा में दबोचा।
जब्ती का संक्षिप्त विवरण:
· देशी मदिरा (मसाला/प्लेन): 400+ पाव
· हाथ भट्टी/महुआ शराब: 50+ लीटर
· अन्य सामग्री: बीयर की बोतलें, नकद राशि, डिस्पोजल गिलास व पानी के पाउच
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब बेचने, बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा हैं