पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिवनी में नकाबपोश डकैती का खुलासा - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिवनी में नकाबपोश डकैती का खुलासा

*जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिवनी में नकाबपोश डकैती का खुलासा*

*1.28 लाख रुपये व 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद*

विशेष रिपोर्टर/ जबलपुर क्राइम ब्रांच ने जिला सिवनी के छपारा क्षेत्र में हुई एक नकाबपोश डकैती (नकबजनी) का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए लगभग 300 ग्राम चांदी के जेवर और 1 लाख 28 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं यह सफलता पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के उन आदेशों का सीधा परिणाम है, जिनमें जेल से रिहा हुए तथा पूर्ववर्ती संपत्ति संबंधी अपराधियों की गहन पूछताछ और निगरानी पर जोर दिया गया था। इसी के चलते अपराध पर अंकुश लगाने की कार्यवाही तेज हुई

मुखबिर से मिली सूचना पर हुई कार्रवाई: क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय सूचना मिली कि हनुमानताल निवासी गुलफाम खान उर्फ गुड्डू (24 वर्ष) ने सिवनी जिले में चोरी की है। अतिरिक्ठ पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी (अपराध) श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच टीम ने गुलफाम को पकड़ लिया।

पूछताछ में हुआ डकैती का खुलासा: गहन पूछताछ में आरोपी गुलफाम ने 28/29 जनवरी की रात को जिला सिवनी के छपारा क्षेत्र में अपने तीन साथियों  साहिल चौधरी, फैज खान और ऐफाज के साथ मिलकर नकबजनी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवर (लगभग 8 तोला) उन्होंने कांचघर स्थित सारिका ज्वेलर्स की दुकान में बेच दिए, जबकि चांदी के जेवर और नकद राशि आपस में बांट ली।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई: पुलिस ने गुलफाम की कब्जे से चुराए हुए चांदी के 3 जोड़ी पायल, 6 कड़े, 6 बिछिया (कुल वजन लगभग 300 ग्राम) और 1 लाख 28 हजार रुपये नकद जब्त कर लिए। घटना की सूचना जिला सिवनी के थाना छपारा को दी गई, जहां के थाना प्रभारी श्री हेमेंद्र जैतवार ने पहुंचकर आरोपी को अपने हवाले कर लिया। शेष तीन साथियों और ज्वेलर्स दुकान के संचालक की तलाश जारी है, जो फरार पाए गए हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा व संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, सत्यसेन और आरक्षक सतेंद्र व जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही