राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी - "आपका WhatsApp हो सकता है हैक, - Bhaskar Crime

Breaking

राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी - "आपका WhatsApp हो सकता है हैक,

*राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी - "आपका WhatsApp हो सकता है हैक, ऐसे करें बचाव*

विशेष संवाददाता/ जयपुर, राजस्थान पुलिस ने WhatsApp अकाउंट हैक होने और उसके माध्यम से बैंकिंग धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा गाइडलाइन व एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी आमजन के सबसे भरोसेमंद ऐप को अपना निशाना बना रहे हैं।

     ( पुलिस ने बताया ठगों का तरीका )

साइबर क्राइम के उपमहानिरीक्षक विकास शर्मा के अनुसार, ठग अनजान लिंक, फर्जी कॉल या स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के जरिए स्मार्टफोन पर कब्जा करते हैं। WhatsApp का नियंत्रण मिलते ही वे पीड़ित के संपर्कों से पैसे ऐंठते हैं या मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप्स से पल भर में खाते खाली कर देते हैं।

अगर अकाउंट हैक हो जाए, तो तुरंत करें ये काम (स्टेप-बाय-स्टेप):

1. फोन से WhatsApp अनइंस्टॉल करें और SIM कार्ड निकाल लें।

2. Wi-Fi से जुड़कर विश्वसनीय एंटीवायरस से फुल स्कैन करें, संदिग्ध फाइलें डिलीट करें।

3. 'अनजान स्रोतों से इंस्टॉल' को डिसेबल करें और कॉल/SMS फॉरवर्डिंग बंद करें।

4. SIM को किसी साधारण फोन में डालें।

5. स्मार्टफोन पर WhatsApp दोबारा इंस्टॉल करते समय वेरिफिकेशन के लिए 'Call me' विकल्प चुनें। साधारण फोन पर प्राप्त कोड डालकर अकाउंट रिकवर करें।

तुरंत संपर्क करें: ऐसे किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें। ऑनलाइन शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं।

पुलिस का स्पष्ट संदेश: सतर्कता ही सुरक्षा है। किसी अजनबी के साथ कभी भी OTP या स्क्रीन शेयर न करें। अपनी डिजिटल सुरक्षा सेटिंग्स मजबूत रखें।