विशेष संवाददाता दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर दतिया पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। भांडेर एसडीओपी के नेतृत्व में दतिया शहर के खैरी माता मंदिर के सामने स्थित एक कोठी में छापा मारा गया। इस दौरान 2 आरक्षकों सहित कुल 17 जुआरी मौके से पकड़े गए।
कैसे हुई कार्रवाई?
एसपी मयूर खंडेलवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरी माता मंदिर के सामने की कोठी पर हारजीत का दाव (जुआ) लगातार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने तुरंत भांडेर पुलिस को दतिया भेजकर दबिश दिलवाई। भांडेर एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने कोठी को चारों तरफ से घेर लिया और जुआ खेल रहे लोगों को दबोच लिया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है:
· नकदी: 2 लाख 80 हज़ार रुपए
· ताश के पत्ते: 6 तास की गड्डी
· मोबाइल: 13 मोबाइल फोन
शर्मनाक पहलू यह रहा कि जुआ खेलते हुए दो पुलिस कर्मी भी पकड़े गए:
पकड़े गए आरक्षकों के नाम : जयपाल पालिया (आरक्षक)· मुकेश यादव (आरक्षक)
कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहे:
·।दो फरार, तलाश जारी :वृजेंद्र कमरिया· अरुण यादव
पुलिस इनकी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।
आगे की कार्रवाई
सभी 17 गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी मयूर खंडेलवाल ने साफ किया है कि जिले में जुआ कहीं भी चल रहा हो, उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसमें पुलिसकर्मी शामिल हों या आम नागरिक।
