कप्तान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा
*एसपी सम्पत उपाध्याय ने थाना बेलबाग का हवालात से मालखाना तक कड़ी चेकिंग किया*
चीफ एडिटर जबलपुर, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आज थाना बेलबाग का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी और थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर एवं पुलिस स्टॉप भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
· हवालात की हालत गंभीरता से चेक: एसपी ने बंदियों के रहने की स्थिति का जायजा लिया।
· मालखाना & जप्ती माल: आर्म्स, एम्यूनेशन, राइट ड्रिल सामग्री और जप्त माल के रखरखाव की पड़ताल की।
· रजिस्टरों की अपडेट स्थिति: थाने में संधारित सभी रजिस्टरों और शिकायत रजिस्टरों की जांच की गई।
एसपी के अहम निर्देश:
· लंबित अपराधों का जल्द निपटान: अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचना में लंबित मामलों को शीघ्र निकालने के निर्देश दिए।
· सी.एम. हेल्पलाइन & जनसुनवाई: सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
· साइबर क्राइम पर फोकस: साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी का सख्त संदेश: “थाना प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो।”
