ट्रेन से 10 लाख रुपए से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस विदिशा ने धर दबोचा - Bhaskar Crime

Breaking

ट्रेन से 10 लाख रुपए से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस विदिशा ने धर दबोचा

ट्रेन से 10 लाख रुपए से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस विदिशा ने धर दबोचा

मुखबिर तंत्र और साइबर/तकनीकी  से पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करते हुए आरोपी को दबोच लिया

आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल/विदिशा: रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, जीआरपी (रेलवे पुलिस) विदिशा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मेमो ट्रेन से करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग चुराने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी सहित मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार, दिनांक 06/10/2026 को फरियादी अमित शर्मा अपने मालिक गणेश शर्मा (निवासी भानपुर, भोपाल) के कहने पर रामजी प्लेबॉयर्ड शॉप, बीना के मालिक अजय जाधव से उधार 10 लाख रुपये लेने के लिए रवाना हुए थे। फरियादी अमित शर्मा ने बीना पहुंचकर अजय जाधव से 500-500 के 20 गड्डियों में कुल 10 लाख रुपये लिए और उन्हें अपने काले रंग के पिट्ठू बैग में रख लिया।

इसके बाद वे बीना स्टेशन पहुंचे और भोपाल जा रही मेमो ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन जैसे ही गंजबसोदा रेलवे स्टेशन पर रुकी, फरियादी ने अपना बैग सीट के ऊपर लगी रेलिंग पर रख दिया और सीट पर बैठ गए। गंजबसोदा स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उन्हें नींद आ गई। जब स्टेशन विदिशा पहुंचा और उनकी आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि रेलिंग पर रखा उनका बैग गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो उन्होंने जीआरपी थाना विदिशा में अपराध क्रमांक 249/26 धारा 305 (सी) बीएनएस पंजीबद्ध करवाया।

पुलिस की तत्परता और तकनीकी मदद:

अपराध की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। मुखबिर तंत्र और साइबर/तकनीकी सहायता से पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी और बरामदगी:

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शत्रु उर्फ दीपक ओझा (उम्र 31 वर्ष, पिता स्व. जीवन लाल ओझा, निवासी ग्राम सुनाज थाना कोलारस, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी रेल इकाई भोपाल के समस्त थानों के पूर्व अपराधों में संलिप्त रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ काला बैग, उसमें रखी 9,36,650/- रुपये की नकदी, फरियादी का मोबाइल चार्जर और आरोपी द्वारा चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त शुदा माल की कुल कीमत 9,43,050/- रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जप्त शुदा माल का विवरण:

· नगदी: 9,36,650/-

· एक मोबाइल: 6,400/-

· एक सफर मोबाइल चार्जर मय बैग: (मूल्यांकन शेष)

· कुल जब्त माल की कीमत: 9,43,050/-

महत्वपूर्ण भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी विदिशा निरीक्षक वीर बहादुर सिंह, आरपीएफ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, उप निरी. महेन्द्र शाक्य, आर. अंकित मलिक, अरपीएफ आर. इंदर सिंह यादव, आर. शिवकुमार स्वालियर बीजी, प्रदीप कुमार (आरपीएफ सीआईबी भोपाल), आर. अजय वर्मा सायबर सेल भोपाल, रेल रक्षा समिति सदस्य देव राय विवेचना, छत्तर सिंह, आर. नौशाद अली, आर. सोनू विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।