हनुमानताल में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का तीन आला अधिकारियों ने लिया जायजा, - Bhaskar Crime

Breaking

हनुमानताल में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का तीन आला अधिकारियों ने लिया जायजा,

हनुमानताल में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का तीन आला अधिकारियों ने लिया जायजा,

 घाटों पर साफ-सफाई और सुव्यवस्थित विसर्जन के दिए निर्देश

 कलेक्टर, एसपी और निगम आयुक्त ने ऐतिहासिक हनुमानताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। त्योहारी सीजन में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिले के तीनों प्रमुख अधिकारियों ने ऐतिहासिक हनुमानताल पहुंचकर विसर्जन की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई और विसर्जन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, सीएसपी शशांक सिंह गुर्जर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि हनुमानताल में हर वर्ष बड़ी संख्या में मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने समय रहते तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया है।