*ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर 2 चोरों गिरफ्तार*
*4 वारदातों का खुलासा किया है कब्जे से 4 लाख रुपये कीमत के 08 कीमती मोबाइल फोन और नगदी जप्त*
सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल / रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के खिलाफ जीआरपी थाना रानी कमलापति को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 04 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 04 लाख रुपये कीमत के 08 कीमती मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल (भापूसे) के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल महेंद्र सिंह कुल्हारा के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह टीम रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार सक्रिय थी।
तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र से हुई पहचान
विशेष टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जा रही थी। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा था। इसी क्रम में सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ चोरी की 04 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नगदी और कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है:
1. योगेंद्र सिंह तोमर, पिता रामचंद्र सिंह तोमर, उम्र 50 वर्ष, निवासी मकान नंबर 581, आनंद पार्क के पास, नेहरू नगर रीवा, थाना समान, जिला रीवा।
2. अजय कीर, पिता शिव नारायण कीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम आवली घाट, थाना रेहटी, जिला सीहोर।
चोरी की वारदातों का विवरण
आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई वारदातों का विवरण इस प्रकार है:
· अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 303(2) BNS: प्लेटफॉर्म में ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की पैंट की जेब से निकालकर नगदी 8,000/- रुपये चोरी करना।
· अपराध क्रमांक 351/26, धारा 303(2) BNS: ओवर ब्रिज पर सोते समय यात्री की जेब से निकालकर एक आईफोन एवं एक रियलमी मोबाइल चोरी।
· अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 303(2) BNS: ट्रेन में सोने होने से वेटिंग रूम ओवर ब्रिज पर सोते समय पुरुष यात्री की पैंट की जेब से निकालकर मोबाइल चोरी।
· अपराध क्रमांक 355/26, धारा 305(C) BNS: ओवर ब्रिज में कुर्सी पर सो रही महिला का लेडीज पर्स जिसमें 02 मोबाइल, क्रेडिट कार्ड एवं नगदी 5,000/- रुपये चोरी।
· इस्तगासा क्रमांक 3/26, धारा 35(1)(E) BNSS, 305(C) BNS: आरोपी द्वारा पूर्व में विभिन्न ट्रेन एवं रेलवे स्टेशनों से चोरी किए गए 03 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल (कुल कीमती 1,16,000/- रुपये)।
बरामदगी का विवरण
आरोपियों की निशानदेही पर सभी पांच प्रकरणों से संबंधित नगदी 30,000/- रुपये तथा विभिन्न कंपनियों के 08 मोबाइल (कुल कीमती 3,91,000/- रुपये) का चोरी गया माल बरामद किया गया है।
· आरोपी अजय कीर से बरामद माल:
· अपराध क्रमांक 351/2026: एक आईफोन एप्पल कंपनी काले रंग का (1,00,000/- रुपये) व एक मोबाइल रियलमी कंपनी का आसमानी रंग (5,000/- रुपये)।
· अपराध क्रमांक 354/2026: एक मोबाइल वीवो 40ई कंपनी का ग्रे कलर (32,000/- रुपये)।
· अपराध क्रमांक 270/2026: नगदी 2,000/- रुपये।
· आरोपी योगेंद्र सिंह तोमर से बरामद माल:
· अपराध क्रमांक 355/2026: एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल (90,000/- रुपये), दूसरा मोबाइल ओप्पो फाइंड एक्स क्लास (45,000/- रुपये), नगदी 1,000/- रुपये एवं एक एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड (कुल कीमती 1,36,000/- रुपये)।
· इस्तगासा क्रमांक 3/26: 03 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के (कुल कीमती 1,16,000/- रुपये)।
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण सफलता में उप निरीक्षक अमित शर्मा (थाना प्रभारी, जीआरपी रानी कमलापति), उप निरीक्षक विजय तिवारी, उप निरीक्षक राम दयाल टेकाम, सउनि उमा शंकर त्रिपाठी, प्रआर. 590 संदीप मीणा, प्रआर. 01 राहुल शर्मा, प्रआर. 624 राकेश तिवारी, प्रआर. 440 प्रदीप देवगडे, आर. 236 विजय परिहार, आर. 269 मनोज श्रीवास, आर. 164 मुनेद्र निगम, मआर. 531 ऋचा मित्तल, प्रआर. 495 अमित सक्सेना (साइबर सेल) एवं प्रआर. 157 देवेन्द्र सिंह राजावत (कंट्रोल रूम) की सराहनीय भूमिका रही है।
