जीआरपी ने ट्रेन, स्टेशन और आउटर में चोरी करने वाले तीन सातिर अपराधीयो को किया गिरफतार - Bhaskar Crime

Breaking

जीआरपी ने ट्रेन, स्टेशन और आउटर में चोरी करने वाले तीन सातिर अपराधीयो को किया गिरफतार

ट्रेन, स्टेशन और आउटर में चोरी करने वाले तीन सातिर अपराधी जीआरपी (बीजी) की गिरफ्तार 

विभिन्न कंपनियों के 04 मोबाइल और नगदी ₹1,13,299/- बरामद

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल,  रेलवे में यात्रियों के साथ हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ग्वालियर (बीजी) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ट्रेनों, स्टेशनों और आउटर क्षेत्रों में चोरी करने वाले तीन सातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 04 मोबाइल फोन और नगदी ₹1,13,299/- बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई  विशेष पुलिस महानिदेशक रेल म.प्र.  राजाबाबू सिंह (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक रेल म.प्र. पंकज श्रीवास्तव (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक  रेल भोपाल अंकित जायसवाल (भा.पु.से.) के निर्देशों के पालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक  रेल भोपाल श्रीमती नीतू डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल ग्वालियर श्रीमती कीर्ति नरवरिया के निर्देशन में की गई।

घटना का विवरण इस प्रकार 

थाना क्षेत्रांतर्गत अपराधों की रोकथाम और पतारसी हेतु निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर, थाना प्रभारी जीआरपी ग्वालियर (बीजी) द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और मुखबिरी लगाकर लगातार दबिश व सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 06-10-2026 को जीआरपी ग्वालियर (बीजी) द्वारा ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी के नाम और पता 

1. गिरधारी लाल पिता सियाराम राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी असगरपुर सतोहा, थाना हईव, जिला मथुरा (उ.प्र.)

2. अंकित आर्य पिता संतोष आर्य, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाईन नम्बर 01, क्वाटर नम्बर 184, बिरला नगर, थाना हजीरा, ग्वालियर

3. आकाश गुप्ता पिता रामबाबू गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाठक बाली गली, रामनगर, चंदवार गेट, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद (उ.प्र.)

आरोपियों द्वारा घटित अपराधों का विवरण

· आरोपी गिरधारी (मथुरा निवासी): अपक्र. 496/26 धारा 305-सी बीएनएस के फरियादी अश्वनी निवासी नागपूर (महाराष्ट्र) का चोरी गया एक मोबाइल, कीमती ₹15,000/- बरामद।

· आरोपी अंकित आर्य (ग्वालियर निवासी): अपक्र. क्रमांक 90/2026 धारा 305-सी बीएनएस के फरियादी आवेद खान निवासी ग्वालियर का एक मोबाइल, कीमती ₹17,999/- बरामद।

· आरोपी आकाश गुप्ता (फिरोजाबाद निवासी):

  · अपक्र. 938/26 धारा 305-सी बीएनएस के फरियादी सुरूचि निवासी नागपूर के नगदी ₹200/- बरामद।

  · अपक्र. 940/26 धारा 305-सी बीएनएस के फरियादी सुरेन्द्र निवासी छ.ग. का एक मोबाइल, कीमती ₹20,000/- बरामद।

  · अपक्र. 941/26 धारा 305-सी बीएनएस के फरियादी राहुल निवासी अमरावती का एक पर्स, जिसमें कागजात व नगदी तथा एक आईफोन, कीमती ₹60,100/- बरामद।

· विभिन्न कंपनियों के कुल 04 मोबाइल फोन

· नगदी कुल ₹1,13,299/-

इस प्रकार थाना जीआरपी ग्वालियर (बीजी) की सूझ-बूझ और सतर्कता पूर्वक दबिश के दौरान पकड़े गए आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के कुल 05 अपराधों में 04 मोबाइल व नगदी ₹1,13,299/- का मशरूका बरामद करने में सफलता मिली। टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी।

आरोपी आकाश गुप्ता का आपराधिक रिकॉर्ड

1 मडावली, फैजादपूर, दिल्ली अप.क्र. 35/18 170, 171, 34 भादवि

सराहनीय भूमिका

इस सफल अभियान में निरीक्षक दीपशिखा सिंह तोमर, प्रआर. 189 लवकुश सिंह, प्रआर. 736 दिनेश शर्मा, प्रआर. 465 साहब सिंह, आर. 612 लोकेश जाट, आर. 722 अजीत सिंह, आर. 476 धर्मवीर यादव, आर. 703 अरनव सिंह, आर. 584 रवि सिकरवार, मआर. 229 राखी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।