कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई - Bhaskar Crime

Breaking

कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

*कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई*

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी त्योहारों के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना

शांति समिति के बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर / आगामी दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी त्योहारों के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना और आपसी सौहार्द व भाईचारे को मजबूत बनाना रहा। इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों और समिति सदस्यों से त्योहारों के दौरान प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

बैठक में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, कोतवाली सीएसपी अखिलेश गौर, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एसी गुलाब सिंह ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असमाजिक तत्वों की गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

गौरतलब है कि दुर्गा उत्सव और दशहरा जैसे बड़े पर्वों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, जिसमें धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।