*मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले मामले में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दारू पार्टी के लिए पैसे न देने पर की गई मारपीट, 
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुलूस निकालकर भेजा जेल
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज दतिया/उनाव: दारू पार्टी के लिए पैसे देने से मना करने पर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना उनाव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जुलूस निकालकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
घटना का विवरण :दिनांक 12.11.2026 को ग्राम इकारा निवासी फरियादी संजय तिवारी ने थाना उनाव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम करीब 05:00 बजे कपड़े खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम इकारा में हिमांशु सेन के घर के बाहर आम रास्ते पर आरोपियों ने उसे रोककर दारू पार्टी के लिए पैसों की मांग की।
फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने एकराय होकर लाठी-डंडों एवं लकड़ी की डंडियों से उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे फरियादी को चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उनाव में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 119(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 296(अ), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:
1. राज गुर्जर — निवासी ग्राम इकारा
2. दीपेश परिहार — निवासी ग्राम इकारा
3. अक्षय परिहार — निवासी ग्राम इकारा
4. रजत गुर्जर — निवासी ग्राम इकारा
पुलिस की कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना उनाव पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे एवं अन्य आलाजर जप्त किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक मोहित, भूपेन्द्र, जयदीप, दर्शन, विकास, अनूप एवं विनय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।