अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया। - Bhaskar Crime

Breaking

अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया।

सोने-चांदी के जेवर चोरी: ताले तोड़कर घर में घुसे चोर

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज थाना तिलवारा – 19 नवंबर 2026 को सुधीर कुमार चौधरी (48 वर्ष, निवासी अवनि विहार कालोनी, शास्त्रीनगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह गढ़ा रेलवे स्टेशन में चीफ कमर्शियल क्लर्क के पद पर पदस्थ है।

11 नवंबर 2026 को परिवार सहित पैतृक निवास स्थान झारखंड (छठ पूजन कार्यक्रम) में सम्मिलित होने के लिए ताला लगाकर गया था। 18 नवंबर की रात पड़ोसी मुनि पटेल ने फोन कर बताया कि 17 नवंबर की रात तक घर का दरवाजा बंद था, 18 नवंबर को घर का ताला खुला है, घर आ गए हैं। पूछा तो उसने कहा कि घर नहीं आया है और घर जाकर देखने के लिए कहा।

मुनि पटेल मोहल्ले के अन्य लोगों को साथ लेकर उसके घर गया और देखा कि घर के अंदर सामान फैला है। 18 नवंबर को जबलपुर आकर देखा कि घर के मेन गेट एवं दरवाजे का ताला टूटा था, अंदर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे आभूषण जिनमें सोने का 1 टीका, नथ, लॉकेट, 6 झाले, चांदी की पायल, दोनों चौकी, लठी एवं अन्य जेवरात नहीं थे।

17 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे से 18 नवंबर की सुबह लगभग 5 बजे के बीच अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया। धारा 305(अ), 331(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज।