पारिवारिक विवाद में मारपीट घर में रखा सामान तोड़फोड़ कर सगे भाई पर हमला
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज थाना जबलपुर कोतवाली – 20 नवंबर 2026 को सिद्धार्थ जैन (38 वर्ष, निवासी दरहाई) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। आज सुबह लगभग 11 बजे वह अपने घर से न्यायालय के लिए निकल रहे थे, उसी समय उनके बड़े भाई सिद्धांत जैन के ससुराल पक्ष के लोग संस्कार लखेरा, राम लखेरा एवं गोलू लखेरा घर के अंदर आकर घर में रखा सामान तोड़फोड़ कर नुकसान किया तथा बड़े भाई सिद्धांत जैन के साथ गाली-गलौज करने लगे।
गालियां देने से मना करने पर संस्कार लखेरा ने लोहे की रॉड जैसी चीज से हमला कर सिर में चोट पहुंचाई। राम लखेरा और गोलू लखेरा ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर भाई के सिर, नाक, पीठ में चोटें पहुंचाई। वह और नितिन ठाकुर, अनिल सेन बीच-बचाव करने लगे तो उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और उनके पक्ष की महिलाओं द्वारा उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी।
धारा 115(2), 118(1), 296(ब), 324(4), 333, 351(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज।