*तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हॉर्सपावर से टक्कर मार दिया युवक की मौत
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर थाना पनागर – 20 नवंबर 2026 को सौरभ चौधरी (22 वर्ष, निवासी बड़ी सिंधी कालोनी, पनागर) ने सूचना दी कि 19 नवंबर 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे उसका बड़ा भाई दीपक कुमार चौधरी (30 वर्ष) पड़ाव में रोड पार कर रहा था, तभी भंडार फाटक तरफ से हॉर्सपावर क्रमांक HR 08 L 9865 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया, जिससे सीना, पैर, कमर, जांघ में चोट आने से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पनागर ले जाया गया, जहां से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
डॉक्टर ने चेक कर रात लगभग 8:30 बजे भाई दीपक कुमार चौधरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।